क्यों एक पुरुष एक महिला को चोट पहुंचाता है

From Audiopedia - Accessible Learning for All
Jump to: navigation, search
QR for this page

https://www.audiopedia.org/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82_%E0%A4%8F%E0%A4%95_%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%B7_%E0%A4%8F%E0%A4%95_%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE_%E0%A4%95%E0%A5%8B_%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%9F_%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE_%E0%A4%B9%E0%A5%88

एक पुरुष के पास एक महिला को चोट पहुँचाने के लिए कई बहाने हो सकते हैं - जैसे कि वह नशे में था, उसने अपना नियंत्रण खो दिया था, या वह 'इसी लायक थी’ । लेकिन एक आदमी हिंसा का उपयोग करने के लिए चुनता है क्योंकि इस तरह से उसे वह मिल जाता है जिसकी उसे जरूरत होती है या जिसे वह एक पुरुष होने के कारण जन्मजात अपना महसूस करता है ।

जब एक पुरुष को अपने जीवन पर अपना नियन्त्रण महसूस नहीं होता है, तो वह किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को नियंत्रित करने के लिए हिंसा का उपयोग करने की कोशिश कर सकता है। यह प्राकृतिक है अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सामान्य तरीके से नियंत्रित करने की कोशीश करता है, लेकिन किसी और के जीवन को नियंत्रित करने की कोशिश करना गलत है, विशेषतः अगर यह कोशिश हिंसा के साथ होती है।

यहां पुरुषों द्वारा महिलाओं को चोट पहुंचाने के कुछ कारण हैं:

हिंसा अपना काम करता है यह पुरुष को असली समस्या के बारे में बातें करने या कोई वास्तविक समाधान खोजने के लिए बिना, किसी भी असहमति को खत्म करने का एक त्वरित तरीका प्रदान करता है। एक पुरुष को लड़ना रोमांचक लग सकता है, और इससे उसे बहुत सी ऊर्जा मिल सकती है। वह इस तरह की भावनाओं को बार बार लाने की सोच सकता है। अगर एक पुरुष हिंसा का उपयोग करता है, वह 'जीत' जाता और अपने तरीके से अपना रास्ता निकाल लेता है। उसके शिकार को अगली बार चोट से बचने के लिए फिर से उसे उसके ही तरीके से रास्ता देने की संभावना ज्यादा होती है। यह पुरुष को और भी अधिक शक्ति देता है। हिंसक या अपमानजनक रिश्ते अक्सर तब होते हैं जब एक व्यक्ति को दूसरे के उपर ज्यादा अधिकार होते हैं।

पुरुष को एक पुरुष होने का मतलब के बारे में गलत विचार हैं। अगर एक पुरुष का मानना ​​है कि एक पुरुष होने के लिये, उसे एक महिला के कार्यों पर नियंत्रण रखना चाहिए, इसलिये वह यह महसूस कर सकता है कि उसे चोट पहुंचाना उचित है। कुछ लोग सोचते हैं कि उन्हें कुछ चीजों के 'जन्मजात अधिकार' हैं - एक 'अच्छी' पत्नी के लिए, बच्चे पैदा करने के लिये, परिवार के सभी निर्णय लेने के लिए - सिर्फ इसलिए कि वे पुरुष हैं । हिंसक या अपमानजनक रिश्ते अक्सर तब होते हैं जब एक व्यक्ति को दूसरे के उपर ज्यादा अधिकार होते हैं।

पुरुष को लगता है कि महिला उसका ही हिस्सा है, या उसे उसकी जरूरत है। अगर महिला 'मजबूत' होगी, तो पुरुष को डर हो सकता है कि वह उसे खो सकता है, या महिला को उसकी जरूरत नहीं हो सकती है। इसलिये वह महिला को अपने उपर और अधिक निर्भर बनाने के लिए कदम उठा सकता है। अगर पुरुष, महिलाओं और लड़कियों को उनकी संपत्ति के जैसा सोचते हैं - जिनपर उनका हक है - तो उनको ऐसा और अधिक महसूस करने की संभावना है कि महिलाओं के साथ अपने मनमुताबिक व्यवहार करना उनके जन्मजात अधिकार हैं।

उसे किसी भी अन्य तरह से पेश होना नहीं आता है। अगर एक पुरुष ने अपने पिता या अन्य लोगों को उनके जीवन के कठिन और तनावपूर्ण स्थितियों में हिंसा के साथ प्रतिक्रिया देखी होती है, तो उसने व्यवहार करने के अन्य तरीके शायद कभी नहीं सीखे हो सकते हैं।

इन कारणों से समझा जा सकता है कि एक पुरुष अपनी पत्नी का हनन क्यों करता है, लेकिन ये उसे ऐसा करने की अनुमति कभी नहीं देते हैं।

Sources
  • Burns, A. A., Niemann, S., Lovich, R., Maxwell, J., & Shapiro, K. (2014). Where women have no doctor: A health guide for women. Hesperian Foundation.
  • Audiopedia ID: hi020105